फ्लैग सीएसआर की बैठक में योजनाओं का चयन

हेडिंग-कुजू क्षेत्र को मिली 99 लाख की राशि फोटो फाइल संख्या 23 कुजू सी : बैठक करते महाप्रबंधक व यूनियन प्रतिनिधि कुजू.सीसीएल कुजू क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सीएसआर की बैठक हुई. बैठक में महाप्रबंधक डी रेवतकर, सभी परियोजना के पदाधिकारी सहित सभी मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस अवसर पर […]

हेडिंग-कुजू क्षेत्र को मिली 99 लाख की राशि फोटो फाइल संख्या 23 कुजू सी : बैठक करते महाप्रबंधक व यूनियन प्रतिनिधि कुजू.सीसीएल कुजू क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सीएसआर की बैठक हुई. बैठक में महाप्रबंधक डी रेवतकर, सभी परियोजना के पदाधिकारी सहित सभी मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न परियोजना के आठ किलोमीटर क्षेत्र में विकास योजना को धरातल पर लाने के लिए प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गयी. चर्चा के पश्चात सामुदायिक भवन, वर्ग कमरे, शौचालय, सड़क, कुआं, तालाब आदि के निर्माण कराने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि सीसीएल मुख्यालय से कुजू क्षेत्र को (वित्तीय वर्ष 2015/16) विकास योजना मद में सीएसआर के तहत 99 लाख रुपये का आवंटन किया गया है. बैठक के माध्यम से उक्त सभी विकास योजनाओं को क्षेत्र में आवश्यकतानुसार तैयार कराया जायेगा. निर्णय लिया गया कि किसी की व्यक्तिगत जमीन पर व व्यक्तिगत स्कूल में योजना नहीं दी जायेगी. मौके पर पीओ एके सिंह, डीके प्रधान, एके साहू, एनके राय, एचएस साह, एके सिन्हा, जेवाई कामडे, वरीय कार्मिक प्रबंधक आहुति स्वाईं, रोशनी कुमारी, सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार महतो, नरेश प्रसाद, महालाल मांझी, धनेश्वर मांझी, मो अताउल्लाह, एसके ओझा, ज्ञानी महेंद्र सिंह, उकन प्रसाद, रामचंद्र वर्मा, दाहो महतो, अब्दुल वाहिद, पंकज कुमार सिंह, सबीर अंसारी, आशुतोष कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >