अधिकारियों को किया गया सम्मानित

22बीएचयू-11-सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी.उरीमारी. सीसीएल उरीमारी के पीओ ऑफिस में सोमवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में परियोजना के नये पीओ प्रशांत वाजपेयी का स्वागत किया गया. जबकि पूर्व पीओ जेएन गुप्ता को विदाई दी गयी. जेएन गुप्ता ने कहा कि यहां के अफसर व कर्मी कार्यों […]

22बीएचयू-11-सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी.उरीमारी. सीसीएल उरीमारी के पीओ ऑफिस में सोमवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में परियोजना के नये पीओ प्रशांत वाजपेयी का स्वागत किया गया. जबकि पूर्व पीओ जेएन गुप्ता को विदाई दी गयी. जेएन गुप्ता ने कहा कि यहां के अफसर व कर्मी कार्यों के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं. ऐसी टीम परियोजना को नयी बुलंदी पर ले जाने का काम जारी रखेगी. पीओ प्रशांत वाजपेयी ने कहा कि श्री गुप्ता से परियोजना क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं की जानकारी मिली है. उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश की जायेगी. इस अवसर पर मैनेजर आनंद प्रकाश, शिशिर गर्ग, एस पांजा, सीएस सिंह, राकेश सिंह, राज किशोर सिंह, बैजनाथ राम, एस सरकार, सतीश मिश्रा, नरेश पासवान, रामनंदन, अनिल, एपी कुशवाहा, कुलभूषण, अरविंद कुमार, अली अंजुम, प्रतिमा दास, मंजु देवी, दुर्गावती, खलखो देवी, सुनीता, एसके हाजरा, हेमंत पाल, आलमगीर, एमआर सरकार, रोशन महतो, गोपाल राम समेत कई कर्मी उपस्थित थे. मालूम हो कि श्री गुप्ता का तबादला बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय में स्टाफ अफसर के पद पर हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >