तीन करोड़ का पुल सिर्फ छह घंटे में तैयार

गोला/सोनडीमरा : छह घंटे में पुल निर्माण की बात सोचने के लिए मजबूर कर देता है. लेकिन यह कारनामा रेलवे विभाग ने कर दिखाया है. जानकारी के अनुसार मुरी – बरकाकाना रेलखंड के बरलंगा रेलवे गेट के समीप रेलवे विभाग द्वारा लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से अंडर ग्राउंड पुल का निर्माण पूरा कर […]

गोला/सोनडीमरा : छह घंटे में पुल निर्माण की बात सोचने के लिए मजबूर कर देता है. लेकिन यह कारनामा रेलवे विभाग ने कर दिखाया है. जानकारी के अनुसार मुरी – बरकाकाना रेलखंड के बरलंगा रेलवे गेट के समीप रेलवे विभाग द्वारा लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से अंडर ग्राउंड पुल का निर्माण पूरा कर दिया गया है.
इसके बाद तुरंत रेलवे का परिचालन भी शुरू करा दिया गया है. बताया जाता है कि पुल निर्माण को लेकर इस लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों को सात घंटे के लिये रोक दिया गया था और विद्युत शट डाउन कर दिया गया था.
तत्पश्चात आधुनिक टेक्नोलोजी के द्वारा पुल निर्माण कार्य शुरू किया गया. जिसमें स्लेब को युद्ध स्तर पर लगाया गया. यहां देखते ही देखते पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया और ऊपर से पुन: रेलवे ट्रेक जोड़ दिया गया. रेलवे इस पुल निर्माण को बड़ी उपलब्धि बता रहे है.
क्यों बनाया गया ब्रिज
बताते चलें कि बरलंगा स्टेशन के समीप मानव रहित रेलवे फाटक लगा हुआ था. लेकिन कई रेल गाड़ी के आने-जाने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था. जिससे काफी परेशानी होती थी. अब इस ब्रिज के बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. ग्रामीण के साथ-साथ इस ब्रिज से छोटी बड़ी वाहन भी गुजरेगी. संभवत : 17 जून को इस पुल को देखने को लिए झारखंड सरकार के मुख्य सचिव राजीव गौबा भी आ सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >