बाइक चोरी की खबर पर परेशान रही पुलिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 9:04 PM

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ में इन दिनों दो पहिया वाहनों की चोरी में काफी वृद्धि हुई है. सोमवार को भी रामगढ़ पुलिस मोटरसाइकिल चोरी की खबर को लेकर काफी परेशान रही. अपराह्न 12 बजे बिजुलिया निवासी एसी बनर्जी ने रामगढ़ थाना पहुंच कर सतकौड़ी कांप्लेक्स के समक्ष से एसएस हीरो होंडा मोटरसाइकिल (बीइएन-2227) की चोरी होने की […]

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ में इन दिनों दो पहिया वाहनों की चोरी में काफी वृद्धि हुई है. सोमवार को भी रामगढ़ पुलिस मोटरसाइकिल चोरी की खबर को लेकर काफी परेशान रही. अपराह्न 12 बजे बिजुलिया निवासी एसी बनर्जी ने रामगढ़ थाना पहुंच कर सतकौड़ी कांप्लेक्स के समक्ष से एसएस हीरो होंडा मोटरसाइकिल (बीइएन-2227) की चोरी होने की सूचना दी.

इस पर पुलिस हरकत में आ गयी. बाद में मोटरसाइकिल कांप्लेक्स के समक्ष अपने स्थान के पास से ही मिल गयी. श्री बनर्जी सतकौड़ी कांप्लेक्स के समक्ष बाइक खड़ी कर मार्केटिंग करने गये थे. बाइक के समक्ष काफी संख्या में वहां गाड़ी खड़ी कर दी गयी थी. मोटरसाइकिलों की भीड़ में श्री बनर्जी अपनी मोटरसाइकिल खोज नहीं पाये. उन्हें लगा कि मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी है. इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola