झामुमो ने डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 9:04 PM
रामगढ़. जिला में लचर विद्युत व्यवस्था व जलापूर्ति की कमी के विरोध में सोमवार को झामुमो रामगढ़ जिला कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवासीय धरना दिया. धरना की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने की. धरना के बाद झामुमो के जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू व जिला सचिव अनमोल सिंह के हस्ताक्षर से डीसी को […]
रामगढ़. जिला में लचर विद्युत व्यवस्था व जलापूर्ति की कमी के विरोध में सोमवार को झामुमो रामगढ़ जिला कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवासीय धरना दिया. धरना की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने की. धरना के बाद झामुमो के जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू व जिला सचिव अनमोल सिंह के हस्ताक्षर से डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में लिखा गया है कि रामगढ़ जिला में बिजली व पानी की कमी है.
जिले में विद्युत व पानी नाममात्र की आपूर्ति हो रही है. विद्युत आपूर्ति की आंख-मिचौनी के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है. ज्ञापन के माध्यम से लोड शेडिंग बंद करने तथा पानी की व्यवस्था करने की मांग की गयी. धरना में सरदार अनमोल सिंह, छेदी महतो, बलराम महतो, गीता विश्वास, खुर्शीद आलम, बरतु करमाली, रामनाथ महतो, कुंवर महतो, पिंकी बेसरा, बासुदेव गंझू, शंकर राम, लाल खां, किशन राम अकेला, तीरथ नाथ महतो, कृति करमाली, मुमताज अंसारी, त्रिवेणी प्रजापति, अर्जुन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










