1 चितरपुर बी…इसी टावर से हुई चोरी.चितरपुर. रामगढ़ प्रखंड के कुंदरु गांव में रिलायंस के टावर का ताला तोड़ कर चोरों ने 24 सेट बैटरी समेत लगभग एक लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. घटना रविवार रात की है. टावर मिसिर लाल महतो की भूमि पर स्थापित है. उन्होंने बताया कि सुबह टावर के पास गया, तो टावर बॉक्स का ताला टूटा हुआ था. उधर, बैटरी नहीं होने के कारण टावर ने काम करना बंद कर दिया है. जिससे उक्त टावर से जुड़े उपभोक्ताओं को बात करने में परेशानी हो रही है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है. रिलायंस कंपनी द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा था. मालूम हो कि कुछ माह पूर्व मारंगमरचा स्थित एक मोबाइल टावर से भी कई कीमती सामान की चोरी कर ली गयी थी.
मोबाइल टावर से बैटरी समेत एक लाख के सामान की चोरी
1 चितरपुर बी…इसी टावर से हुई चोरी.चितरपुर. रामगढ़ प्रखंड के कुंदरु गांव में रिलायंस के टावर का ताला तोड़ कर चोरों ने 24 सेट बैटरी समेत लगभग एक लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. घटना रविवार रात की है. टावर मिसिर लाल महतो की भूमि पर स्थापित है. उन्होंने बताया कि सुबह टावर […]
