रामगढ़झुंड में डेढ़ दर्जन जंगली हाथी भगाने के लिए बुलायी गयी टीमफोटो फाइल संख्या 18 कुजू : जंगल की तरफ जाता हाथी का झुंड, 18 कुजू ए: टूटे घर को दिखाता भुक्तभोगी, 18 कुजू बी : हाथियों ने चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दीप्रतिनिधि, मांडू (रामगढ़)मांडू वन कार्यालय परिसर के समीप सोमवार सुबह करीब डेढ़ दर्जन जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया. हाथियों ने धरनियां टांड़ स्थित आथा दर्ज आवास व चहारदीवारी को तोड़ दिया. फसलों नष्ट कर दिया. जानकारी मिलने पर रेंजर दिवाकर सिंह व फॉरेस्टर कमलेश कुमार सिंह, एसएन सिंह धरनियां टांड़ पहुंचे. हाथियों को भगाने का काम शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि हाथियों को भगाने के लिए टीम बुलायी गयी है. जानकारी के अनुसार, जंगली हाथियों ने ढुलेश्वर साव का घर तोड़ दिया. सुकर भुइयां, महादेव भुइयां, मो सीतवा देवी, गुजू भुइयां, उमेश व ममता देवी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. समाचार लिखे जाने तक हाथियों का झुंड वन कार्यालय के पीछे जंगल में था. इस बीच मांडू चटी मुखिया अनिता देवी ने गुज्जू भुइयां, ममता देवी व ढुलेश्वर साव समेत चार लोगों को राहत के तौर पर 30-30 किलो अनाज उपलब्ध कराया.
मांडू में हाथियों ने तोड़े घर, फसल नष्ट किया
रामगढ़झुंड में डेढ़ दर्जन जंगली हाथी भगाने के लिए बुलायी गयी टीमफोटो फाइल संख्या 18 कुजू : जंगल की तरफ जाता हाथी का झुंड, 18 कुजू ए: टूटे घर को दिखाता भुक्तभोगी, 18 कुजू बी : हाथियों ने चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दीप्रतिनिधि, मांडू (रामगढ़)मांडू वन कार्यालय परिसर के समीप सोमवार सुबह करीब डेढ़ दर्जन जंगली […]
