नेताजी जयंती पर छुट्टी को लेकर असमंजस

रामगढ़ : रामगढ़ जिला के सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा घोषित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर छुट्टी को लेकर उहापोह की स्थिति बन गयी है. छुट्टी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय से कोई आदेश नहीं निकाला गया है. शिक्षकों का कहना है कि सरकार द्वारा छुट्टी की […]

रामगढ़ : रामगढ़ जिला के सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा घोषित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर छुट्टी को लेकर उहापोह की स्थिति बन गयी है. छुट्टी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय से कोई आदेश नहीं निकाला गया ह��. शिक्षकों का कहना है कि सरकार द्वारा छुट्टी की घोषणा के बाद भी अगर जिला के अधिकारियों द्वारा छुट्टी की आधिकारिक घोषणा नहीं की जाती है, तो उन्हें स्कूल खोलना होगा.

छुट्टी का आदेश नहीं निकलने से जिले के शिक्षक नाराज नजर आये. उनका कहना था कि सरकार द्वारा छुट्टी की घोषणा की सूचना आज अखबारों में प्रमुखता से छपी थी. इसके बाद सभी जिलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी, लेकिन रामगढ़ में अधिकारियों ने छुट्टी की घोषणा नहीं की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >