नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा प्रतिनिधि, हुसैनाबाद नगर पंचायत की पहली बोर्ड की बैठक शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती ने की. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी वार्ड पार्षदों का परिचय व स्वागत किया गया. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के बैठने के की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया. साथ ही नगर पालिका अधिनियम की संक्षिप्त समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया. साथ ही शहर में साफ सफ़ाई व्यवस्था को नियमित कचरा निष्पादन और जनभागीदारी बढ़ाने पर निर्णय लिया गया. शहर में प्रकाश व्यवस्था, साथ ही पेयजल संकट वाले वार्डों में पेयजल उपलब्ध कराने पर विचार किया गया. बैठक में नगर पंचायत हुसैनाबाद ने संकल्प लिया की पंचायत में समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को विस्तार के लिए सभी जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्य को पूरा करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन,नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, सुबोध कश्यप, खुर्शीद खान, हिमानी बाड़ा, राजेंद्र पाल, आशा देवी, अनिता शाह, बबीता देवी, प्यारी देवी, नेपुरी देवी, सरवरी बीबी समेत कई लोग मौजूद थे
आपसी समन्वय बनाकर काम करने की जरूरत : अजय
नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा
