विश्रामपुर. रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में शनिवार की रात दो घरों में चोरी हुई है. इस घटना में चोरों ने नकद सहित करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गये हैं. जानकारी के अनुसार तोलरा गांव निवासी संवेदक सूर्यकांत तिवारी के घर का ताला तोड़कर 71 हजार रुपये नकद व दो लाख का जेवर चुरा ले गये. वहीं एएसआइ अनिल तिवारी के घर से 11 हजार नकद सहित ढाई लाख के जेवर की चोरी हुई है. इसके अलावा चोरों ने पंचायत के मुखिया रोहित तिवारी के घर में भी चोरी का प्रयास किया.चोरों ने उनके घर के खिड़की का जाली काट दिया था. लेकिन घर के लोगों के जग जाने के कारण भाग गये. सूचना मिलने पर रेहला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.