बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं पाटन के लोग

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 Jun 2026 9:38 PM

विज्ञापन

बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं पाटन के लोग

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाटन प्रखंड के गोवरमारा के किसान व घरेलू उपभोक्ता बिजली की समस्या से जूझ रहे है. उपभोक्ताओं को विभाग के द्वारा पोल तार भी उपलब्ध नही कराया गया है. ग्रामीण निजी खर्च से बांस व बली के सहारे घरों तक बिजली तार ले गये है. किसानों द्वारा लगाये गये बास, बली व तार दोनों ही खतरे को आमंत्रित कर रहा है.जबकि इसकी सूचना विभागीय पदाधिकारियों कई दी जा चुकी है. बावजूद इसके पदाधिकारी इसके प्रति उदासीन है. समय रहते इसे ठीक नही कराया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. इस गांव में एक दर्जन से अधिक किसान 440 वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार खींचकर बिजली जला रहे है. किसानों द्वारा जो तार लगाया गया है वह कई जगहों पर काफी नीचे झुल रहा है.ग्रामीणों ने विभाग के पदाधिकरियों से बिजली व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola