प्रतिनिधि, मेदिनीनगर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर लाइक्स व व्यूज पाने की चाहत में लोग अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा की अनदेखी कर खतरनाक स्थानों पर रील और स्टंट वीडियो बनाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकत है. यह प्रवृत्ति धीरे-धीरे सड़क सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. उन्होंने कहा कि कई घटनाएं घट चुकी हैं. इसके बाद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे है. खासकर नाबालिग सड़क व अन्य जगहों पर रील बनाने में मशगूल रहते है. कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग, फ्लाईओवर और ओवरब्रिज तेज गति से चलने वाले वाहनों के लिए बनाये जाते हैं. ऐसे स्थानों पर रुककर वीडियो बनाना, डांस करना या स्टंट करना दुर्घटनाओं को आमंत्रित करने के समान है. एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. ट्रस्ट ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फ्लाईओवर, हाइवे, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थलों पर रील बनाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाये.
हाइवे, फ्लाइओवर आदि पर रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक: शर्मिला वर्मा
हाइवे, फ्लाइओवर आदि पर रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक: शर्मिला वर्मा
