स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया

स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया

मेदिनीनगर. बुधवार को पलामू के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने मेदिनीनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का ॉनिरीक्षण किया. इस दौरान रेड़मा चौक, रेलवे स्टेशन रोड, बेलावटिका चौक एवं गांधी मैदान रोड स्थित गोलगप्पे (गुपचुप) एवं अन्य फास्ट फूड के ठेलों एवं दुकानों में बेची जा रही खाद्य सामग्री का जांच की गयी. इस क्रम में गोलगप्पे के ज्यादा मसाले,चोखा एवं चटनी में औद्योगिक रंगों के उपयोग की पुष्टि होने पर खाद्य पदार्थ को नष्ट किया गया. यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गयी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया गया कि वे खाद्य पदार्थों की बिक्री के दौरान मास्क, एप्रन एवं ग्लव्स का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा स्वच्छ पेयजल का ही इस्तेमाल करें. जांच के दौरान 30 गोलगप्पे एवं अन्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की जांच की गयी. खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. टीम में संजय ठाकुर, राजू रंजन कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >