टेंपो हटाने को लेकर विवाद में चले लाठी-डंडे, एक की मौत

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव की घटना

हुसैनाबाद. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में टेंपो हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चले. इस घटना में दोनों पक्ष के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. एक घायल अलकदेव साव की इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि चौखड़ा गांव का साव परिवार अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित सरकारी आहर के पास प्रतिदिन टेंपो लगाता था. वहां से गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने टेंपो हटाने की बात कही. इसी बात पर विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. जिससे अजित प्रसाद साव, विनोद साव, गोपाल कुमार गुप्ता, अलकदेव साव, राजू सिंह, राजन सिंह, बबलू कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी का प्राथमिक उपचार अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया. इसके बाद चिकित्सकों ने अजित साव, अलकदेव साव, बिनोद साव की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अलकदेव साव की मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >