मेदिनीनगर. पलामू ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने डीजल में बढोतरी के बाद किराया बढ़ाने का निर्णय लिया. एसोसिएशन ने बढ़ाये गये किराया का लिस्ट जारी किया है. यह जानकारी पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि बढ़ाये गये किराया का लिस्ट पलामू डीसी व सदर एसडीओ को उपलब्ध करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि 11 जून से नया किराया लिया जायेगा. एसोसिएशन के सचिव सत्येंद्र सिंह उर्फ मंगल सिंह ने बताया डीजल में लगातार बढोतरी से बस संचालकों को काफी नुकसान हो रहा था. पिछले तीन वर्षों से किराया नही बढ़ाया गया है. फिलहाल दो माह में डीजल में लगातार वृद्धि की गयी है. उन्होंने बताया कि मेदिनीनगर से रांची का किराया नन एसी में 300 था. नये किराये के अनुसार अब 350 लिया जायेगा. व एसी बस का किराया 350 से बढाकर 425 रुपये लिया जायेगा. चंदवा के लिए 160 की जगह अब 185, लातेहार 112 की जगह अब 130, मनिका 70 की जगह 80, सतबरवा 50 की जगह 58 रूपया लिया जायेगा. इसी तरह डालटनगंज से लेस्लीगंज 32 की जगह अब 37, पांकी 80 की जगह अब 92, लोहरसी 93 की जगह अब 107, बहेरा 96 की जगह अब 110 रूपए, डालटनगंज से पाटन 50 की जगह 58, नावाजयपुर 70 की जगह 80, किसुनपुर 52 की जगह 60, मनातू 105 की जगह 120, चक 122 की जगह 140, बगेईया 80 की जगह 92 रूपए किराया लिया जायेगा. डालटनगंज से छतरपुर 80 की जगह 92, जपला 131की जगह 150, हैदरनगर 142 की जगह 163, हरिहरगंज 122 की जगह 140, अम्बा 135 की जगह 155, औरंगाबाद 170 की जगह 195, डेहरी 215 की जगह 248, सासाराम 245 की जगह 282 रूपए किराया लिया जायेगा. डालटनगंज से कुटमु 35 की जगह 40, बरवाडीह 52 की जगह 60 डालटनगंज से मंडल 105 की जगह 121, बेतला 45 की जगह 52, छिपादोहर 70 की जगह 80, गारु 100 की जगह 115, महुंआडांड 182 की जगह 210, चटकपुर 200 की जगह 230, नेतरहाट 250 की जगह 287 रूपए भाड़ा लिया जायेगा. मेदिनीनगर से पंड़वा 30 के बदले 35, रेहला 61 अब 71, गढ़वा 84 अब 96, पांडू 101 अब 116, कजरू 108 अब 124, उंटारी 122 अब 140, नगर 150 अब 172 रूपए लिया जायेगा. मेदिनीनगर से नगर भाया शाहपुर 133 के बदले 153, भवनाथपुर 184 अब 212, मेदिनीनगर से खरौंधी 227 अब 261, मेदिनीनगर से खरौंधी भाया शाहपुर 210 अब 242, केतार 212 अब 244, केतार भाया शाहपुर 194 अब 223, पाचाडुमर 220 अब 253, डालटनगंज से पाचाडुमर भाया शाहपुर 201 अब 231, करीवाडीह 238 अब 274 रूपए लिए जायेगा. इसी तरह मेदिनीनगर से गढ़वा भाया शाहपुर 61 अब 71, बेलहारा 131अब 151, बेलहरा से गढ़वा 84 अब 97, जपला 32 अब 37, उँटारी 56 अब 65, गढ़वा से पांडू 70 अब 80, कजरू 80 अब 92, मेदिनीनगर से पिपरा 131 अब 150 रूपए लिया जायेगा.
पलामू ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने डीजल में बढोतरी के बाद आज से बढ़ेगा बस किराया
पलामू ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने डीजल में बढोतरी के बाद आज से बढ़ेगा बस किराया
