PHOTOS: पलामू में छाया न्यू ईयर, क्रिसमस का खुमार, स्कूल से कॉलेज तक सेलिब्रेशन

पलामू जिले में क्रिसमस और न्यू ईयर का खुमार छा गया है. स्कूल, कॉलेजों में अभी से सेलिब्रेशन शुरू हो गए हैं. माहौल देखते ही बन रहा है. होटल और रेस्तरां भी 31दिसंबर की रात की तैयारियों में जुट गए हैं.

डालटेनगंज, सैकत चटर्जी : झारखंड समेत पूरी दुनिया क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारी में जुट गई है. पलामू जिला भी किसी से पीछे नहीं है. कॉलेज में फेयरवेल पार्टी हो या स्कूल में क्रिसमस की गैदरिंग. हर जगह सेलिब्रेशन का माहौल है. योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में क्रिसमस से पहले यूजी सेमेस्टर -6 (2020-23) के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्राओं ने जमकर मस्ती की. कॉलेज की प्राचार्या डॉ मोहिनी गुप्ता ने कहा कि आप सभी कॉलेज का हिस्सा रहीं. आप कॉलेज की ब्रांड एंबेसेडर हैं. कहीं भी जाएं, अपने कॉलेज का नाम रोशन करें.

छात्राओं ने के डांस ने सबका मन मोह लिया. छात्राओं ने एकल तथा ग्रुप डांस प्रस्तुत किया. निवेदिता, सलोनी, मुस्कान, दर्शिता, चंदा तथा कुमकुम और प्रीति ने गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया, तो रिया ने भाषण से लोगों की तालियां बटोरी. सना नबी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया.

हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में 24 दिसंबर को क्रिसमस और न्यू ईयर का कार्यक्रम है. इसकी तैयारी चल रही है. शिक्षक से लेकर बच्चे तक रिहर्सल कर रहे हैं. शनिवार को बच्चों ने स्टेज पर भी रिहर्सल किया. विद्यालय की निदेशक संगीता शंकर और प्राचार्य बीजू जोसेफ ने बताया की रविवार को आयोजित कार्यक्रम शानदार हो, इसका प्रयास है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा क्राफ्ट एग्जीबिशन भी होगा.

हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के स्टूडेंट्स द्वारा हिंदी नाटक ‘औरत तेरी यही कहानी’ की प्रस्तुति देंगे. नाटक के माध्यम से औरतों की दशा और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक का संदेश दिया जाएगा. अन्य कार्यक्रमों में भांगड़ा, पाश्चात्य तथा भारतीय नृत्य का फ्यूजन, समूह गीतों की भी सशक्त प्रस्तुति होगी.

Also Read: झारखंड : क्रिसमस गैदरिंग में घर-घर गूंज रहे कैरोल गीत-संगीत, चलो चलो रे बैतलहम

संत मरियम्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन में बच्चों ने जमकर मस्ती की. कुछ बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर खूब टॉफी लुटाए. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. स्कूल के निदेशक अविनाश देव ने कहा की नए साल के आगमन को सिर्फ उत्सव के तौर पर नहीं, चुनौती के रूप में भी लेना चाहिए. छात्रों को तय कर लेना चाहिए की नए साल में उन्हें किन मंजिलों को तय करना है और इसके लिए किस रास्ते चलना है.

लिलिपुट प्ले स्कूल में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन देखते ही बन रहा था. छोटे-छोटे बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर खूब मनोरंजन किया. प्राचार्य रेणु गोयल ने कहा की नए साल का सेलिब्रेशन अच्छी बात है. सावधान भी रहना चाहिए. शिक्षिका सपना ने सांता क्लॉज बनकर बच्चों को उपहार बांटा. क्रिसमस थीम पर कई नृत्य व कैरोल प्रस्तुत किए गए.

Also Read: झारखंड में सजने लगा क्रिसमस का बाजार, यूनिक गिफ्ट्स आइटम की भरमार, देखें तस्वीरें

मिशन स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्राचार्य सिस्टर इग्नेशिया ने बताया कि क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके पर आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिला. कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो अवध किशोर व अन्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >