कांग्रेस की बैठक 25 को, बूथ अध्यक्षों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
कांग्रेस की बैठक 25 को, बूथ अध्यक्षों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
हेरहंज. शनिवार 25 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय स्थित सरना भवन में कांग्रेस पार्टी की बैठक होगी. इसमें हेरहंज, बालूमाथ व बारियातू प्रखंड के सभी बूथ अध्यक्ष को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान ने बताया कि राज्य में एसआइआर की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. इसी को ध्यान में रखते हुए बैठक में कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्ष को प्रशिक्षित किया जायेगा, ताकि वे आगामी चुनावी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझ सकें. संगठन हित में कार्य कर सके. बैठक में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, जिला प्रभारी डॉ. अजय कुमार समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे.