इंजीनियरिंग के छात्र व मेस संचालक के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाना

इंजीनियरिंग के छात्र व मेस संचालक के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाना

प्रतिनिधि, लेस्लीगंज

प्रखंड के बसौरा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मेस संचालक और छात्रों के बीच पैसे को लेकर विवाद गहराता चला गया. मामला तब शुरू हुआ जब छात्रों ने आरोप लगाया कि जिस दिन वे मेस में अनुपस्थित रहते हैं या खाना नहीं खाते, उस दिन का भी शुल्क उनसे वसूला जा रहा है. छात्रों का कहना है कि अनुपस्थिति के दिनों का पैसा देना अनुचित है, जबकि मेस संचालक का तर्क है कि छात्रों के आवेदन पर विभाग के एचओडी का हस्ताक्षर नहीं है, इसलिए उन्हें पूरा भुगतान करना होगा.

अंतिम वर्ष के विद्यार्थी धरने पर बैठ गये

इस विवाद के चलते सत्र 2022-26 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी धरने पर बैठ गये. यह वही छात्र हैं जिनकी पढ़ाई अब पूरी हो चुकी है और बुधवार उनका कॉलेज में आखिरी दिन है. छात्रों से प्रतिदिन लेबर कॉस्ट सहित 130 वसूला जाता है. प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने बताया कि विवाद सुलझा लिया गया है, लेकिन छात्रों का कहना है कि मेस संचालक मानने को तैयार नहीं हैं.

बातचीत कर समाधान निकाला जायेगा

नाराज छात्र इस मुद्दे को लेकर लेस्लीगंज थाना पहुंचे. थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि यह पैसे के लेनदेन का मामला है. उन्होंने बताया कि मेस संचालक को बुधवार को बुलाया गया है और छात्रों के साथ बातचीत कर समाधान निकाला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >