इंजीनियरिंग के छात्र व मेस संचालक के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाना
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 Jun 2026 9:40 PM
इंजीनियरिंग के छात्र व मेस संचालक के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाना
प्रखंड के बसौरा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मेस संचालक और छात्रों के बीच पैसे को लेकर विवाद गहराता चला गया. मामला तब शुरू हुआ जब छात्रों ने आरोप लगाया कि जिस दिन वे मेस में अनुपस्थित रहते हैं या खाना नहीं खाते, उस दिन का भी शुल्क उनसे वसूला जा रहा है. छात्रों का कहना है कि अनुपस्थिति के दिनों का पैसा देना अनुचित है, जबकि मेस संचालक का तर्क है कि छात्रों के आवेदन पर विभाग के एचओडी का हस्ताक्षर नहीं है, इसलिए उन्हें पूरा भुगतान करना होगा.
अंतिम वर्ष के विद्यार्थी धरने पर बैठ गयेइस विवाद के चलते सत्र 2022-26 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी धरने पर बैठ गये. यह वही छात्र हैं जिनकी पढ़ाई अब पूरी हो चुकी है और बुधवार उनका कॉलेज में आखिरी दिन है. छात्रों से प्रतिदिन लेबर कॉस्ट सहित 130 वसूला जाता है. प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने बताया कि विवाद सुलझा लिया गया है, लेकिन छात्रों का कहना है कि मेस संचालक मानने को तैयार नहीं हैं.
बातचीत कर समाधान निकाला जायेगानाराज छात्र इस मुद्दे को लेकर लेस्लीगंज थाना पहुंचे. थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि यह पैसे के लेनदेन का मामला है. उन्होंने बताया कि मेस संचालक को बुधवार को बुलाया गया है और छात्रों के साथ बातचीत कर समाधान निकाला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










