सतबरवा : पलामू त्न लोहरा पोखरी गांव के शिवकुमार साव की पुत्री बसंती देवी का प्रेम प्रसंग पोंची गांव के तुलसी साव के साथ था. यह प्रेम संबंध बसंती के घरवालों को नगवार लगा. 2012 में उसकी शादी पाटन थाना क्षेत्र के दुल्ही गांव में कर दी गयी. लेकिन बसंती अपने प्रेमी से मिलती रही.
जब इसकी भनक बसंती के ससुरालवालों को लगी, तो उन्हें भी यह नगवार लगा. ससुरालवालों ने यह निर्णय लिया कि बसंती को इस घर में नहीं रखेंगे. इसलिए बसंती के घरवालों को बुलाया गया और बसंती को अपने घर से निकाल दिया. जब मामला पोंची गांव में आया, तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपप्रमुख अशोक राम व मुखिया गिरिवर राम को दिया.
इसके बाद उपप्रमुख व मुखिया की पहल पर तुलसी व बसंती की शादी मंगलवार को ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में स्थित शिव मंदिर में कर दी गयी. मौके पर वार्ड सदस्य लीलावती देवी, गणोश साव, सोहन साव,मनोज शर्मा,संतोष साव आदि मौजूद थे.
