सिंलाई केंद्र खुलने से 179 महिलाओं को मिलेगा रोजगार : बीडीओ
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 Jun 2026 9:37 PM
सिंलाई केंद्र खुलने से 179 महिलाओं को मिलेगा रोजगार : बीडीओ
पाटन. प्रखंड परिसर में स्थित किसान भवन में सिलाई केंद्र खोलने को लेकर मंगलवार को एसएफके मैनुफैक्चरर कंपनी के प्रवीण सिंह, जेएसएलपीएस के डीपीएम रीता केरकेट्टा, डीएम ईपी नवल किशोर राजू व प्रखंड विकास पदाधिकारी डा अमित कुमार झा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ ने किसान भवन की साफ सफाई व रंगरोगन कराने का निर्देश दिया गया. डीपीएम रीता केरकेट्टा ने कहा कि शीघ्र ही सेंटर को चालू कराया जायेगा. इसके लिए उन्हें राज्य से निर्देशित किया गया है. कंपनी के संचालक प्रवीण सिंह ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू हो जाने से करीब 170 महिलाओं को रोजगार मिलेगा. पाटन में 50 सिलाई मशीनें हैं. जिले के चैनपुर की मशीनें भी पाटन में ही लाया जायेगा. बीडीओ डॉ झा ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू हो, इसे लेकर राज्य के वित्त सह संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर गंभीर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










