हिरणपुर. प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी (हिन्दी) में सोमवार को भोजन सह जन्मोत्सव कार्यक्रम बच्चों के लिए यादगार बन गया. विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था. इस अवसर पर कक्षा 3, 4 और 5 के विद्यार्थियों के बीच पुस्तकें वितरित की गयी. कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जन्मदिन मना रहे बच्चों के साथ सामूहिक रूप से केक काटा गया, जिससे बच्चों में खास उत्साह देखा गया. उनके चेहरे पर खुशी और उमंग साफ झलक रही थी. कार्यक्रम में बीडीओ दिलीप टुडू, बीपीओ ट्विकल चौधरी, किशन भगत, बीआरपी संजय एवं प्रधानाध्यापक दीपक साहा उपस्थित रहे. अतिथियों ने बच्चों को पुस्तकें देते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया. कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. अंत में सभी बच्चों के बीच स्वादिष्ट भोजन परोसा गया.
प्रावि हाथकाठी हिंदी में मना तिथि भोज उत्सव
हिरणपुर. प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी (हिन्दी) में सोमवार को भोजन सह जन्मोत्सव कार्यक्रम बच्चों के लिए यादगार बन गया.
