शादी से इनकार पर युवती की हत्या कर नाले में फेंक दिया था शव, आरोपी युवक गिरफ्तार

महेशपुर के बुधारपोखर गांव के नाले से 2 सितंबर को बरामद सिरकटे शव की पहचान 20 वर्षीय ललिता मरांडी के रूप में हुई, जो 23 अगस्त से लापता थी। पुलिस जांच में पता चला कि विजय हेंब्रम, जो ललिता से शादी करने की इच्छा रखता था, लेकिन मना किए जाने पर गुस्से में आकर जन्माष्टमी के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने ललिता का सिर मारा और गला दबाकर हत्या की, फिर शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एसआइटी गठित की गई थी और मृतका का मोबाइल फोन आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया है।

महेशपुर के बुधारपोखर के नाला से बरामद शव की हुई पहचान, हत्याकांड का खुलासा जन्माष्टमी के नाम पर घर से बुलाकर घटना को दिया था अंजाम प्रतिनधि, पाकुड़. महेशपुर थाना क्षेत्र के बुधारपोखर गांव के नाले से 2 सितंबर को बरामद हुए सिरकटे शव का खुलासा कर लिया गया है. शव की पहचान बुधारपोखर निवासी 20 वर्षीय युवती ललिता मरांडी के रूप में हुई है. ललिता 23 अगस्त से लापता थी. इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी बुधारपोखर गांव के ही विजय हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया है. उक्त जानकारी एसपी निधि द्विवेदी ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि दो सितंबर को स्थानीय चौकीदार की सूचना पर महेशपुर थाना क्षेत्र के बुधारपोखर गांव से लगभग 50 मीटर दूर एक नाले से एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया. चिकित्सकों ने शव के पोस्टमार्टम के लिए इसे दुमका स्थित फूलोझानो मेडिकल संस्थान भेज दिया. इसके बाद मामले को लेकर महेशपुर थाना में कांड संख्या 148/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एक एसआइटी गठित की गयी. जांच के दौरान पता चला कि बुधारपोखर गांव की 20 वर्षीय ललिता मरांडी की गुमशुदगी की शिकायत महेशपुर थाना में दर्ज थी. इस गुमशुदगी के मामले को जांच से जोड़ते हुए पुलिस ने तहकीकात शुरू की. तकनीकी तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर शव की पहचान ललिता मरांडी के रूप में की गई. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गांव का ही एक युवक विजय हेंब्रम युवती से प्रेम करता था, लेकिन ललिता ने उससे शादी करने से मना कर दिया था. इस बात पर गुस्साए विजय हेंब्रम ने जन्माष्टमी के नाम पर उसे घर से बुलाया और युवती के सिर पर वार कर, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को नाले में फेंक दिया. एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि मृतका का मोबाइल फोन आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया है. आरोपी के पास से दो अलग-अलग कंपनियों के दो फाेन बरामद किये गये हैं. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. छापेमारी दल में एसडीपीओ विजय कुमार, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, एसआई दीपक कुमार, एसआई अजय कुमार महतो, आरक्षी अभिजीत राज, आरक्षी प्रीतम देव समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >