हुमायूं कबीर का ममता बनर्जी पर मुसलमानों को ठगने का आरोप

फरक्का विस के घोड़ाईपाड़ा गांव के मैदान में आम जनता उन्नयन पार्टी की जनसभा आयोजित हुई। पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तंज कसा और मुसलमानों के साथ धोखे का आरोप लगाया। उन्होंने मुर्शिदाबाद के मुसलमानों से ममता को सबक सिखाने की बात कही। कबीर ने कहा कि अल्लाह की इच्छा हो तो मस्जिद बनना तय है। सभा के दौरान वे हैलीकॉप्टर से आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश सड़क से आए। कम उपस्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।

प्रतिनिधि, फरक्का. फरक्का विस क्षेत्र के अंतर्गत घोड़ाईपाड़ा गांव के समीप स्थित मैदान में सोमवार को आम जनता उन्नयन पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया. सभा में पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी ने मुसलमानों के साथ धोखा किया है. पूरे मुर्शिदाबाद जिले के मुसलमान ममता बनर्जी को सबक सिखाएंगे. उन्होंने कहा कि जो भी लोग हमें पसंद करते हैं, अल्लाह ने चाहा तो मस्जिद जरूर बनेगी. वहीं, इससे पहले हुमायूं कबीर सभा स्थल तक हैलीकॉप्टर से पहुंचने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश उन्हें सड़क मार्ग से आना पड़ा. इसके अलावा, सभा स्थल पर कम लोगों की मौजूदगी को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >