प्रतिनिधि, पाकुड़. विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को जिले भर में मलेरिया की रोकथाम को लेकर जन जागरुकता अभियान चलाया गया. शहर में अभियान की शुरुआत मलेरिया पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने की. रैली के माध्यम से लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया. डॉ. अमित कुमार ने बताया कि जन-जागरुकता के माध्यम से ही मलेरिया जैसी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है. उन्होंने जानकारी दी कि मार्च 2026 तक जिले में मलेरिया के 25 मरीज सामने आए थे, जिनका इलाज किया जा चुका है. लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा प्रखंड को मलेरिया प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है. बताया कि वर्तमान में जिले में फीवर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत एमपीडब्ल्यू एवं सहिया घर-घर जाकर बुखार की जांच कर रहे हैं, जांच के दौरान जहां मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं, वहीं पर मरीजों का इलाज भी सुनिश्चित किया जा रहा है.
मलेरिया की रोकथाम को लेकर निकाली जागरुकता रैली
पाकुड़. विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को जिले भर में मलेरिया की रोकथाम को लेकर जन जागरुकता अभियान चलाया गया.
