छेड़छाड़ व डायन कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

महेशपुर थाना में पांच आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और डायन कहकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज हुआ है। कैराछत्तर गांव की रीना देवी ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपित सुरेन्द्र पाल, महेंद्र पाल, विश्वनाथ पाल, काशीनाथ पाल और वासुदेव पाल पर छेड़छाड़ का आरोप है। उनकी ओर से रीना देवी को डायन कहकर गांव से निकालने का प्रयास भी बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिनिधि, महेशपुर न्यायालय के आदेश पर महेशपुर थाना में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ एवं डायन कहकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार महेशपुर थाना क्षेत्र के कैराछत्तर गांव निवासी रीना देवी द्वारा न्यायालय में दायर परिवाद के आलोक में थाना कांड संख्या 67/26 दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में सुरेन्द्र पाल, महेंद्र पाल, विश्वनाथ पाल, काशीनाथ पाल एवं वासुदेव पाल, सभी निवासी कैराछत्तर गांव को नामजद आरोपी बनाया गया है. वादिनी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई तथा डायन कहकर गांव से निकालने का प्रयास किया गया. मामले को लेकर महेशपुर पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >