ओके::प्रखंड कर्मियों व पदाधिकारियों को प्रखंड मुख्यालय में रहने का निर्देश

–24 घंटे के अंदर प्रखंड मुख्यालय में रहने से संबंधित लिखित प्रतिवेदन समर्पित करने को कहाप्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाविकास व कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने व ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निदान को लेकर बीडीओ अनिल कुमार यादव ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रखंड मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया है. बीडीओ ने संबंधित […]

–24 घंटे के अंदर प्रखंड मुख्यालय में रहने से संबंधित लिखित प्रतिवेदन समर्पित करने को कहाप्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाविकास व कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने व ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निदान को लेकर बीडीओ अनिल कुमार यादव ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रखंड मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया है. बीडीओ ने संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर प्रखंड मुख्यालय में रहने से संबंधित लिखित प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है. बीडीओ ने बताया कि बीपीओ, सहायक अभियंता, पंचायत सचिव, जनसेवक, प्रखंड नाजिर, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि को 24 घंटे के अंदर प्रखंड मुख्यालय में आवासन की व्यवस्था कर लिखित रूप से प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि यदि दिये गये निर्देश का अनुपालन नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >