ओके...उर्दू शिक्षक बहाली की मांग

पाकुड़. हरिणडांगा बाजार में अंजुमन तरक्की उर्दू की बैठक प्रो सैयद मोजफ्फर हसन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हरिणडांगा उच्च विद्यालय में उर्दू शिक्षक की बहाली करने, उर्दू पुस्तकालय खोलने आदि मांगों को पर चर्चा की गयी. बैठक में उक्त समस्याओं के निदान को लेकर स्थानीय विधायक को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया […]

पाकुड़. हरिणडांगा बाजार में अंजुमन तरक्की उर्दू की बैठक प्रो सैयद मोजफ्फर हसन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हरिणडांगा उच्च विद्यालय में उर्दू शिक्षक की बहाली करने, उर्दू पुस्तकालय खोलने आदि मांगों को पर चर्चा की गयी. बैठक में उक्त समस्याओं के निदान को लेकर स्थानीय विधायक को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक के मौके पर अंजुमन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद हामिद के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. बैठक में मो तोहिद, अली अख्तर, मो राशिद, फारूख आलम, अजीजुल रहमान, मो शहबाज, मो कौशर आलम, मइनुल हक, समीम खान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >