पाकुड़: नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को दो करोड़ 21 लाख 27 हजार 434 रुपये की राशि से बैंक कॉलोनी के निकट बनने वाले विवाह भवन की निविदा डाली गयी.
नपं के कार्यपालक पदाधिकारी सुनीता किस्कू ने बताया कि निर्धारित समय तक एक मात्र संवेदक अरुण मिश्रा द्वारा निविदा डाला गया. मौके पर नपं अध्यक्ष मीता पांडेय, कार्यपालक अभियंता शोभाकांत सिंह आदि थे.
