ओके::फ्लैग-डीसी ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

-अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा-ओवर साइज गिट्टी को जांच के लिए किया जब्त -कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही व अनियमितता बरतने पर होगी कार्रवाई: डीसी प्रतिनिधि, पाकुडि़याप्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हरीपुर से बंगाबाड़ी तक बनने वाली 10 किलोमीटर सड़क निर्माण की जांच रविवार को डीसी केके दास ने की. जांच के […]

-अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा-ओवर साइज गिट्टी को जांच के लिए किया जब्त -कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही व अनियमितता बरतने पर होगी कार्रवाई: डीसी प्रतिनिधि, पाकुडि़याप्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हरीपुर से बंगाबाड़ी तक बनने वाली 10 किलोमीटर सड़क निर्माण की जांच रविवार को डीसी केके दास ने की. जांच के दौरान योजना स्थल पर साइन बोर्ड नहीं लगाने को लेकर अभियंताओं से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. जांच के दौरान पानी का छिड़काव नहीं करने, पीसीसी सड़क ढलाई प्राक्कलन के अनुसार नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने योजना से जुड़े अभियंता व संवेदक पर नाराजगी जतायी. योजना में ओवर साइज गिट्टी का इस्तेमाल करने को लेकर डीसी ने गिट्टी को जब्त कर लिया. डीसी ने कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही व अनियमितता न बरतने का निर्देश दिया. डीसी श्री दास ने सड़क निर्माण कार्य में पानी का नियमित छिड़काव करने तथा घटिया समानों का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, डीएसओ नीरज कुमार सिंह भी मौजूद थे. निरीक्षण के बाद डीसी ने बताया कि जब्त की गयी गिट्टी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा. ———————————-फोटो संख्या 27- निर्माण स्थल पर रखे गये सामग्रियों की जांच करते डीसी केके दास.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >