ओके...महारुद्र यज्ञ के अंतिम दिन हवन करने उमडी भीड

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के खदानपाड़ा में महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय यज्ञ का समापन रविवार को हुआ. यज्ञ के अंतिम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग लिया. सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. हवन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण […]

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के खदानपाड़ा में महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय यज्ञ का समापन रविवार को हुआ. यज्ञ के अंतिम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग लिया. सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. हवन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण समिति द्वारा किया गया. समापन के उपरांत स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमा को विसर्जित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश सिंह, त्रिलोकी नाथ यादव, राजा भगत, महेश यादव, पिंटू गुप्ता, रोहित कुमार, भीम दत्ता आदि का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >