प्रतिनिधि, पाकुड़भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित मोतियाबिंद शिविर के दूसरे दिन रविवार को 71 चयनित मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन किया गया. चिकित्सक डॉ एनके झा द्वारा आइओएल पद्धती से मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के उपरांत रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा मरीजों को दवा, चश्मा एवं भोजन भी मुफ्त दिया गया. शिविर को सफल बनाने में सोसाइटी के सचिव डॉ बिंदू भूषण, शंभूप्रसाद भगत, डॉ बीसी चौबे, बिरजू भगत आदि सक्रिय दिखे. सोसाइटी द्वारा बताया गया कि आगामी दो फरवरी को भी मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन किया जायेगा. ऑपरेशन पुराना सदर अस्पताल परिसर में किया गया. ऑपरेशन के उपरांत मरीजों को खास कर रहने में काफी परेशानी उठानी पड़ी. सोसाइटी द्वारा ठंड के इस मौसम में मरीजों के रहने को लेकर कंबल एवं फर्श पर गद्दा आदि की व्यवस्था नहीं करने की वजह से रात में काफी परेशानी उठानी पड़ी. ………………फोटो संख्या 19- ऑपरेशन करते चिकित्सक.फोटो संख्या 20- अपने बारी का इंतजार करते मरीज.
ओके....71 मोतियाबिंद मरीजों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन
प्रतिनिधि, पाकुड़भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित मोतियाबिंद शिविर के दूसरे दिन रविवार को 71 चयनित मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन किया गया. चिकित्सक डॉ एनके झा द्वारा आइओएल पद्धती से मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के उपरांत रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा मरीजों को दवा, चश्मा एवं भोजन भी मुफ्त […]
