ओके::पाइप लाइन लिक, हजारों लीटर पानी हो रहा बरबाद

–विभाग नहीं ले रहा है सुधि प्रतिनिधि, पाकुडि़यापेयजल स्वच्छता विभाग की लापरवाही की वजह से ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. वहीं क्षेत्र में हजारों लीटर पानी यूं ही सड़कों पर बह रहा है. प्रखंड मुख्यालय के लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए बिछायी गयी पाइप लिक हो गयी […]

–विभाग नहीं ले रहा है सुधि प्रतिनिधि, पाकुडि़यापेयजल स्वच्छता विभाग की लापरवाही की वजह से ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. वहीं क्षेत्र में हजारों लीटर पानी यूं ही सड़कों पर बह रहा है. प्रखंड मुख्यालय के लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए बिछायी गयी पाइप लिक हो गयी है. जिस कारण हजारों लीटर पानी यूं ही सड़कों पर बहते रहता है. यह हाल परिसदन परिसर से लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए लगायी गयी पाइप लाइन का है. पाइप मरम्मत को लेकर अनेकों बार ग्रामीणों ने विभाग के कनीय अभियंता नवीन सिंह से मुलाकात की. लेकिन अब तक नतीजा सिफर रहा. ग्रामीण लखीनारायण भगत, शंभु साह, संतोष साह, शंकर गुप्ता, दुलाल साह आदि ने बताया कि विभाग की लापरवाही की वजह से क्षेत्र में पेयजल की किल्लत हो रही है. उक्त मामले को लेकर कनीय अभियंता श्री सिंह ने बताया कि आवंटन नहीं रहने के कारण लिक पाइप को ठीक नहीं कराया जा सका है. ———————————————————-फोटो संख्या 12 – फटा पाइप से बह रहा सड़क पर पानी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >