फोटो संख्या 17- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक साईमन मरांडी.प्रतिनिधि, हिरणपुर/लिट्टीपाड़ा/ अमड़ापाड़ा/ महेशपुरसदस्यता अभियान की सफलता को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लखी साहा ने की. इस दौरान 31 मार्च तक चलने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. इधर, लिट्टीपाड़ा डाकबंगला परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष खीतिश साहा ने की अध्यक्षता में हुई. यहां पूर्व विधायक साइमन मरांडी ने प्रत्येक परिवारों से संपर्क करने एवं ज्यादा से ज्यादा आदिवासियों को भाजपा का सदस्य बनाने की अपील की. मौके पर साहेब हांसदा आदि थे. अमड़ापाड़ा के भाजपा प्रखंड कार्यालय में प्रदेश कार्य समिति सदस्य बबलू भगत की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. श्री भगत ने ज्यादा से ज्यादा पार्टी का सदस्य बनाने की अपील की. मौके पर अनुग्रहित प्रसाद साह, सरोज मंडल, संतोष भगत, कुंदन भगत, विजय भगत, हंसराज हंस आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. महेशपुर पंचायत भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बूथस्तर पर अभियान चलाकर पार्टी का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेन साहा, सुरेंद्र भगत, अमित अग्रवाल, पुलोक घोष, विजय भंडारी आदि थे.
भाजपा सदस्यता अभियान को बनायेगी सफल
फोटो संख्या 17- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक साईमन मरांडी.प्रतिनिधि, हिरणपुर/लिट्टीपाड़ा/ अमड़ापाड़ा/ महेशपुरसदस्यता अभियान की सफलता को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लखी साहा ने की. इस दौरान 31 मार्च तक चलने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. इधर, […]
