ओके ::: प्राचार्य के खिलाफ सिलमपुर नवोदय विद्यालय के छात्राओं ने खोला मोरचा

प्रतिनिधि, महेशपुरजवाहर नवोदय विद्यालय सिलमपुर के छात्राओं ने प्राचार्य के मनमानी से तंग आकर विद्यालय में ताला जड़ दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को प्राचार्य मीना मुर्मू द्वारा कुछ छात्राओं को डाट डपट की गयी और इससे नाराज छात्राओं द्वारा रात में भोजन का बहिष्कार कर दिया गया. सुबह जब शिक्षकों द्वारा छात्राओं […]

प्रतिनिधि, महेशपुरजवाहर नवोदय विद्यालय सिलमपुर के छात्राओं ने प्राचार्य के मनमानी से तंग आकर विद्यालय में ताला जड़ दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को प्राचार्य मीना मुर्मू द्वारा कुछ छात्राओं को डाट डपट की गयी और इससे नाराज छात्राओं द्वारा रात में भोजन का बहिष्कार कर दिया गया. सुबह जब शिक्षकों द्वारा छात्राओं को समझाया गया तो वे भोजन करने पहुंचे तो प्राचार्य द्वारा उन्हें डाट डपट की गयी और कक्षा से निलंबित कर उन्हें घर जाने का आदेश दिया. इसी मामले को लेकर छात्राएं नाराज हो गयी और विद्यालय में तालाबंदी कर दिया. मामले को लेकर जब प्राचार्य मीना मुर्मू का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल संख्या 9661349280 पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया. कुछ दिनों पूर्व विद्यालय के ही छात्रों ने कर दिया था भोजन व वर्ग कक्षा का बहिष्कारजवाहर नवोदय विद्यालय सिलमपुर के छात्रों द्वारा जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में ही पीटी टीचर द्वारा एक छात्र के साथ की गयी मारपीट एवं उसे अर्द्धनग्न किये जाने के विरोध में न केवल भोजन का बहिष्कार कर दिया था वरन वर्ग कक्षा में भी तालाबंदी कर दी थी. उक्त मामले की जांच करने सहायक उपायुक्त जवाहर नवोदय विद्यालय पटना पहंुचे थे. क्या कहना है डीसी कामामले की सूचना मिली है. महेशपुर बीडीओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये गये हैं. जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी. उक्त बातें डीसी केके दास ने कही.————————-फोटो संख्या 21- बंद पड़ा जवाहर नवोदय विद्यालय सिलमपुर.प्राचार्य के मनमाने रवैये को लेकर विद्यालय में जड़ा ताला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >