नाबालिग के साथ दुष्कर्म

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के पाडेरकोला के बहियारटोला गांव की दस वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के पिता के बयान पर थाने में कांड संख्या 5/15 व भादवि की धारा 376 के तहत कुबराज किस्कू को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल […]

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के पाडेरकोला के बहियारटोला गांव की दस वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के पिता के बयान पर थाने में कांड संख्या 5/15 व भादवि की धारा 376 के तहत कुबराज किस्कू को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बुधवार को दस वर्षीय बच्ची तालाब से स्नान कर घर आ रही थी. इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद थाने में एफआइआर दर्ज कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >