ओके :::::: सीडीपीओ ने सेविकाओं को बैठक में दिये कई निर्देश

फोटो संख्या 7- बैठक करती सीडीपीओ खादिजा फरजाना.फोटो संख्या 8- भाग लेती सेविकाएं.प्रतिनिधि, पाकुड़ बाल विकास परियोजना कार्यालय में सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं की बैठक गुरुवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता सीडीपीओ खादिजा फरजाना ने की. मौके पर मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना का प्रचार-प्रसार करने एवं लाभुकों के आवेदन जमा करने के निर्देश […]

फोटो संख्या 7- बैठक करती सीडीपीओ खादिजा फरजाना.फोटो संख्या 8- भाग लेती सेविकाएं.प्रतिनिधि, पाकुड़ बाल विकास परियोजना कार्यालय में सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं की बैठक गुरुवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता सीडीपीओ खादिजा फरजाना ने की. मौके पर मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना का प्रचार-प्रसार करने एवं लाभुकों के आवेदन जमा करने के निर्देश दिये गये. जिसमें मौजूद सेविकाओं को बाल श्रमिकों का सर्वे करने, रिपोर्ट जमा करने, रेडी टू इट को व्यवहार में लाने के तरीकों आदि की जानकारी दी गयी. मौजूद सेविकाओं को पोषाहार का चेक अपने पास रखने तथा स्थानीय दुकानों से उसका क्रय करने, विकलांग बच्चों की सूची बना कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में महिला पर्यवेक्षिका फूल कुमारी, कमल हेंब्रम, सुवर्णा मजूमदार, एनाक्षी दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >