ओके....प्रमुख ने की पंचायत समिति की बैठक

प्रतिनिधि, पाकुड़ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागर में पंचायत समिति की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख राम सिंह टुडू ने की. बैठक में इंदिरा आवास, मनरेगा, 13वें वित्त आयोग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, आपूर्ति, पशुपालन, कृषि आदि की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गयी. इस दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर […]

प्रतिनिधि, पाकुड़ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागर में पंचायत समिति की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख राम सिंह टुडू ने की. बैठक में इंदिरा आवास, मनरेगा, 13वें वित्त आयोग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, आपूर्ति, पशुपालन, कृषि आदि की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गयी. इस दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर सीडीपीओ एवं बीइइओ से स्पष्टीकरण पूछने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर उपप्रमुख जुलहास मंडल, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ प्रदीप कुमार, बीपीओ सुधांशु शेखर सिंह, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक राम कुमार साह, महिला प्रसार पदाधिकारी ज्योतिका सोरेन आदि थे…..फोटो संख्या 9- बैठक करते प्रमुख राम सिंह टुडू.फोटो संख्या 10- मौैजूद पंचायत समिति सदस्य व अधिकारी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >