नन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ पुलिस सख्त

– नन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का एसडीपीओ ने थानेदारों को दिश निर्देश प्रतिनिधि, पाकुड़जिले में अवैध तरीके से चल रहे ननबैंकिंग कंपनियों के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर पुलिस सख्त हो गयी है. पुलिस फरार नन बैंकिंग कंपनी सुभद्रा फॉर्मिंग एवं हाउसिंग लिमिटेड, मेसर्स शेयर […]

– नन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का एसडीपीओ ने थानेदारों को दिश निर्देश प्रतिनिधि, पाकुड़जिले में अवैध तरीके से चल रहे ननबैंकिंग कंपनियों के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर पुलिस सख्त हो गयी है. पुलिस फरार नन बैंकिंग कंपनी सुभद्रा फॉर्मिंग एवं हाउसिंग लिमिटेड, मेसर्स शेयर माइक्रोफिन लिमिटेड, गोल्डेन फोरेस्ट एंड पेमर्ल अस्ट्रालासिया लिमिटेड सहित दर्जनों नन बैंकिंग कंपनियों के संचालकों की तलाश कर रही है. नन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जिले के सभी थानों के थानेदारों को संचालित नन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. एसडीपीओ किशोर कौशल ने बताया कि फरार नन बैंकिंग कंपनियों के संचालकों की तलाश की जा रही है. चोरी छिपे चल रहे नन बैंकिंग कंपनियों का भी पता लगाने एवं उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >