ओके.... वित्तीय समावेशन व साक्षरता का दिया प्रशिक्षण

प्रतिनिधि, पाकुड़प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरसेठी प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता व समावेशन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. आयोजित प्रशिक्षण में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक विक्टर कुमार मालतो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. श्री मालतो ने कहा कि वित्तीय समावेशन एवं साक्षरता का मुख्य उद्देश्य लोगों में बचत की आदत […]

प्रतिनिधि, पाकुड़प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरसेठी प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता व समावेशन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. आयोजित प्रशिक्षण में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक विक्टर कुमार मालतो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. श्री मालतो ने कहा कि वित्तीय समावेशन एवं साक्षरता का मुख्य उद्देश्य लोगों में बचत की आदत डालना एवं उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है. उन्होंने मौजूद महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री जन धन योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मौके पर अग्रणी बैंक प्रबंधक के अलावे वित्तीय साक्षरता केंद्र के एएन तिवारी, अमित कुमार वर्द्धन, वाहिद अली द्वारा भी वित्तीय साक्षरता व वित्तीय समावेशन पर महिला प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी गयी. ………………………….फोटो संख्या 3- प्रशिक्षण देते आरबीआई के विक्टर कुमार मालतो.फोटो संख्या 4- प्रशिक्षण लेते प्रशिक्षणार्थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >