-कनवर्जन को लेकर कार्य योजना बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये -प्रखंडों के सभी बीपीओ से प्रखंडवार मनरेगा योजना के भौतिक व वित्तीय प्रगति की जानकारी ली प्रतिनिधि, पाकुड़मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में लेबर बजट एवं मनरेगा के लाइन डिपार्टमेंट में कनवर्जन को लेकर सोमवार को सभी प्रखंडों के बीपीओ एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता डीडीसी नेसार अहमद ने की. बैठक में मनरेगा योजना का भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई, मत्स्य, पशुपालन, शिक्षा, जल छाजन, कृषि, वन, उद्यान आदि में कनवर्जन को लेकर कार्य योजना बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये. मौजूद अधिकारियों को बताया गया कि मजदूरी का भुगतान मनरेगा से एवं सामग्री का भुगतान संबंधित विभागों द्वारा किया जायेगा. प्रखंडों के सभी बीपीओ से डीडीसी ने प्रखंडवार मनरेगा योजना के भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली और अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया. बैठक में मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान व एमआइएस इंट्री पर ध्यान देने के आदेश दिये गये. इस मौके पर जिले के छह प्रखंडों के बीपीओ मौजूद थे. ——————————-फोटो संख्या 2- बैठक करते डीडीसी नेसार अहमद.
ओके::फ्लैग-मनरेगा कनवर्जन को लेकर डीडीसी ने की बैठक, कहा
-कनवर्जन को लेकर कार्य योजना बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये -प्रखंडों के सभी बीपीओ से प्रखंडवार मनरेगा योजना के भौतिक व वित्तीय प्रगति की जानकारी ली प्रतिनिधि, पाकुड़मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में लेबर बजट एवं मनरेगा के लाइन डिपार्टमेंट में कनवर्जन को लेकर सोमवार को सभी प्रखंडों के बीपीओ एवं […]
