पाकुड़: जिला मुख्यालय स्थित राज प्लस टू विद्यालय में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन केकेएम कॉलेज के व्याख्याता डॉ प्रसेनजीत मुखर्जी ने दीप जला कर किया. मौके पर शिक्षक प्रमोद कुमार, संजय कुमार, दीपा पंडित, सुभाष चंद्रा आदि मौजूद थे.
प्रदर्शनी राज प्लस टू, हरिणडांगा उच्च विद्यालय, मॉडल विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय इलामी, केकेडीएम आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण, विज्ञान एवं गणित, ऐतिहासिक घटनाएं, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण, अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन आदि पर प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी का मूल्यांकन डॉ मुखर्जी के अलावे सुभाष चंद्रा ने किया.
