सैकड़ों डंपर मालिकों को भरना होगा जुर्माना

पाकुड़ : पाकुड़ अमड़ापाड़ा लिंक रोड में चलने वाले डंपर मालिकों को जिला परिवहन विभाग जुर्माना लगायेगा. परिवहन पदाधिकारी शाहिद अख्तर ने बताया कि पैनम कोल परियोजना द्वारा जिला टाक्स फोर्स की टीम को 483 वाहनों का सूची दिया है और सूची में अंकित सभी वाहनों में क्षमता से ज्यादा कोयले की ढुलाई का मामला […]

पाकुड़ : पाकुड़ अमड़ापाड़ा लिंक रोड में चलने वाले डंपर मालिकों को जिला परिवहन विभाग जुर्माना लगायेगा. परिवहन पदाधिकारी शाहिद अख्तर ने बताया कि पैनम कोल परियोजना द्वारा जिला टाक्स फोर्स की टीम को 483 वाहनों का सूची दिया है और सूची में अंकित सभी वाहनों में क्षमता से ज्यादा कोयले की ढुलाई का मामला सामने आया है.

श्री अख्तर ने बताया कि 483 डंपर मालिकों को नोटिस किया जायेगा और लगभग 50 लाख रुपये जुर्माना वसूली जायेगी. जिसकी तैयारी जिला परिवहन कार्यालय कर रही है. उन्होंने बताया कि जुर्माना नहीं भरने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ विधि सवंत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >