मिलकर करें बाल समस्याओं का आकलन

बाल समस्याओं और उसके निदान पर एक दिवसीय कार्यशाला में बोले उपायुक्त पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में बाल संरक्षण एवं जिले के बच्चों की आवश्यकताओं के आकलन तथा जिला कार्य योजना बनाने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डीसी फिदेलिस टोप्पो ने की. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों […]

बाल समस्याओं और उसके निदान पर एक दिवसीय कार्यशाला में बोले उपायुक्त

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में बाल संरक्षण एवं जिले के बच्चों की आवश्यकताओं के आकलन तथा जिला कार्य योजना बनाने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डीसी फिदेलिस टोप्पो ने की. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाल समस्याओं तथा उसके निदान एवं समस्याओं से ग्रसित बच्चों की पहचान आदि विषयों पर गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपना विचार रखा. डीसी श्री टोप्पो ने कहा कि बाल समस्याओं एवं उसके निदान का आकलन सभी विभागों के अधिकारियों को मिल जुलकर करना होगा ताकि बच्चों को संरक्षण मिल सके.

कार्यशाला में बाल संरक्षण पदाधिकारी व्यास ठाकुर ने समेकित बाल संरक्षण योजना पर प्रकाश डाला. उन्होंने उक्त योजना के तहत मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी. विधि सह परवीक्षा पदाधिकारी विनय कुमार शर्मा ने किशोर न्याय अधिनियम तथा किशोर न्याय बोर्ड की शक्तियों के बारे में बताया. किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी रमेश चंद्रा ने त्वरित न्याय के लिए किशोर न्याय बोर्ड की आवश्यक संरचना, गृहों की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया.

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. शंभुनंदन यादव ने बाल कल्याण समिति के कार्य एवं समितियों पर अपना विचार रखा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजय प्रताप ने बच्चों को दी जाने वाली विधिक सहायता की जानकारी दी. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मो शाहीद अख्तर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी, जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार, श्रम अधीक्षक अर्जुन पांडेय, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >