वोट चोरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी : सुखैर भगत

वोट चोरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी : सुखैर भगत

लोहरदगा़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान छेड़ा है. इसी कड़ी में लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व और प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत की अध्यक्षता में भंडरा प्रखंड के अकाशी पंचायत स्थित रेलवे स्टेशन के समीप अभियान का शुभारंभ किया गया. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. वोट चोरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. उन्होंने कहा कि हर हस्ताक्षर वोट चोरों के खिलाफ एक हथियार है. प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि वोट चोरी देश की आत्मा पर चोट है. भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत को जनता कभी माफ नहीं करेगी. राहुल गांधी ने जो लड़ाई शुरू की है, अब वह जन आंदोलन बनेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को संविधान का दुरुपयोग करने से रोका जायेगा. देश की जनता जवाब चाहती है कि उनके वोट के अधिकार पर डाका क्यों डाला जा रहा है. मौके पर प्रकाश उरांव, संतोषी उरांव, डोमना उरांव, राजमुनी उरांव, हामीद अंसारी, महताब आलम, तबरेज अंसारी, बिरसा उरांव, कालेश्वर उरांव, प्रमिला उरांव, ललिता उरांव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >