पानी के अभाव में परेशान हैं ग्रामीण

गर्मी के आगमन से पूर्व किस्को व लोहरदगा के सीमावर्ती क्षेत्र जोरी मिश्रा टोली, किस्को के आनन्दपुर दाड़ी टोली में लोगो के बीच जलसंकट उत्पन्न हो गया है

फोटो बेकार पड़ा हैंडपंप

किस्को. गर्मी के आगमन से पूर्व किस्को व लोहरदगा के सीमावर्ती क्षेत्र जोरी मिश्रा टोली, किस्को के आनन्दपुर दाड़ी टोली में लोगो के बीच जलसंकट उत्पन्न हो गया है.इन गांव में अशोक सिंह के घर के पास चापाकल वर्षों से खराब है. कृष्णा सिंह के घर के पास जलमीनार बून्द बून्द पानी का मोहताज हैं. वहीं गांव में कई स्थान पर लगे चापाकल खराब पड़े है. ग्रामीणों को पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. गांव के 100 से अधिक परिवार के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. यहां जलमीनार पूरी तरह बेकार साबित हो रहा है ,वहीं चापाकल के हैंडल को घंटो ऊपर, नीचे करने के बाद थोड़ा पानी निकल रहा है. चापाकल से पानी निकालने में लोगो के पसीने छूट रहे हैं.लोग पेयजल संकट से निजात हेतु विभिन्न प्रकार के तरकीब अपना रहे हैं.लेकिन सफल नहीं हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >