लोहरदगा. जिला अधिवक्ता संघ ने लोहरदगा जिला के उपायुक्त संदीप कुमार मीणा का स्वागत किया. संघ ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप जैसे युवा कर्मठ पदाधिकारी से पूरे जिले के लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं. अधिवक्ता संघ जिले के किसी भी समस्या में जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा. अनुमंडल कार्यालय में मजिस्ट्रेट नहीं रहने से आम जनता को होने वाली परेशानी ,नगर क्षेत्र में भूमि का रसीद नही कटने, तथा कोर्ट फी टिकट वेलफेयर टिकट और स्टाम्प की कमी जैसे समस्याओं से भी उपायुक्त को अवगत कराया गया . प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष हेमन्त कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष देवाशीष कर, महासचिव लाल दीपक नाथ शाहदेव, कोषाध्यक्ष पवन कुमार अनिल कुमार पांडेय, प्रवीण भारती, निखिल कुमार ,के अलावे अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित थे. वज्रपात से एक मवेशी की मौत सेन्हा-लोहरदगा. प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अरु निवासी चमरा उरांव का पुत्र लालदेव उरांव शुक्रवार सुबह मवेशी को चारा खिलाने के बाद बांध दिया था. अचानक हुई वज्रपात से भैंस की मौत हो गयी. भैंस की मौत से किसान को आर्थिक क्षति हुई है. किसान ने आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है.
जिला अधिवक्ता संघ ने उपायुक्त का स्वागत किया गया
जिला अधिवक्ता संघ ने लोहरदगा जिला के उपायुक्त संदीप कुमार मीणा का स्वागत किया.
