भंडरा़ भंडरा थाना क्षेत्र के भंवरो नदी टोली निवासी शहादत अंसारी को नाग सांप ने डंस लिया. वह सांप पकड़ऩे का काम भी करता है. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया. स्थानीय लोगों के अनुसार शहादत अंसारी आसपास में सांप की सूचना पर सांप पकड़ने पहुंच जाता था लेकिन इस बार वह चकमा खा गया और सांप ने उसे डंस लिया. चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं. वन विभाग ने समय रहते मुकम्मल इंतजाम नहीं किया
कुड़ू़ 18 हाथियों के झुंड के तीन भागों में बंटने की जानकारी प्रभात खबर ने एक दिन पहले दी थी. बताया गया था कि 18 हाथियों के झुंड में एक हाथी अकेले चल रहा है जबकि एक झुंड में आठ तथा तीसरे झुंड में नौ हाथी चल रहे हैं. आठ हाथियों का झुंड तान पहाड़ी में डेरा जमाये हुए है. हाथियों का झुंड शाम होने के बाद खाना के जुगाड़ में पहाड़ से नीचे उतर गांवों में घुस जा रहा है. वन विभाग को सूचना दी गयी थी लेकिन वन विभाग ने समय रहते ग्रामीणों को आगाह करने को लेकर कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं किया नतीजा हाथियों का झुंड शनिवार शाम लगभग सात बजे तान पहाड़ी से उतरकर तान गांव में प्रवेश किया तथा घर के बाहर बैठे वृद्ध सीताराम उरांव की जान ले ली़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
