प्रचार रथ हुआ रवाना, हर गली हर मोहल्ला में गूंजेगा शोर

बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रचार वाहन को शुक्रवार को हरि झंडी दिखाकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रवाना किया.

फोटो. प्रचार वाहन को हरीझंडी दिखा कर रवाना करते आयोजन समिति के लोग लोहरदगा. बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रचार वाहन की शुक्रवार को रवानगी हरि झंडी दिखाकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की. इस अवसर पर सचिव आलोक राय ने कहा कि लोहरदगा में पांच मार्च से आठ मार्च तक शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता ऐतिहासिक होगा. इसमें क्रिकेट की दुनिया के नामचीन खिलाड़ियों के साथ-साथ सिने जगत के भी मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगे .यह आयोजन लोहरदगा ही नहीं, पूरे झारखंड राज्य के लिए एक गौरव का विषय बनने जा रहा है. प्रचार माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है ताकि लोग इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन सके. श्री राय ने कहा कि बॉलीवुड के सिंगर अमित गुप्ता का परफॉर्मेंस भी अविस्मरणीय होगा. इसको लेकर राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू लगातार लगे हुए हैं और उनके प्रेरणा से ही इतना बड़ा आयोजन लोहरदगा जैसे छोटे शहर में होने जा रहा है. मौके पर संगठन के सचिव आलोक राय, भास्कर दास गुप्ता, डॉ शशि गुप्ता, संजय बर्मन, लालमोहन प्रसाद केशरी, कमल केशरी, हसीन अख्तर मुन्ना,अमित कुमार, सतीश वर्मा, दीपक देवघरिया, सोमा उरांव, हिमांशु केशरी, रोहित ओझा सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >