खिलाड़ी अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ खेलें : सांसद

खिलाड़ी अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ खेलें : सांसद

लोहरदगा़ सदर प्रखंड के ग्राम भुजनिया में आयोजित शहीद शशिचरवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उदरंगी और हिरही टीम के बीच खेला गया. रोमांचक मैच पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा, जिसमें उदरंगी की टीम ने 4-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. समापन समारोह में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके आगमन पर आयोजन समिति ने पारंपरिक रूप से स्वागत कर उन्हें मंच तक ले गये. सांसद ने सबसे पहले शहीद शशिचरवा उरांव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि खेल के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि देना सराहनीय कदम है. फुटबॉल झारखंड का सबसे लोकप्रिय खेल है और यहां के लोग इसे उत्सव की तरह मानते हैं. खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति का साधन भी है. उन्होंने कहा कि फुटबॉल को रोजगार से जोड़ने के लिए खिलाड़ियों को फीफा के नियमों के अनुसार खेलना होगा. तभी वे बड़े स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है. उन्हें प्रोत्साहन और प्रशिक्षण की आवश्यकता है. जिला फुटबॉल संघ लीग मैचों के माध्यम से चयन कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. सांसद ने खिलाड़ियों को अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ खेलने की सलाह दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में शिक्षक सुकरा उरांव, वजीर अहमद, जिना उरांव, रामविलास उरांव, हरिसेवक उरांव, बृजमनी उरांव, बासमती उरांव, वीरेंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >